सरकार ने 2025-26 के लिए 15 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी, शीरा से शुल्क हटाया
नयी दिल्ली। केंद्र ने अक्टूबर से शुरू होने वाले 2025-26 चीनी सत्र के लिए 15 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति देने का फैसला किया है। केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने यह जानकारी दी। जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को सात नवंबर को लिखे पत्र में कहा कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने शीरा पर से 50 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाने का भी निर्णय लिया है। देश में गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए निर्यात संबंधी निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। जोशी ने कहा, ''चालू चीनी सत्र के लिए भी केंद्र सरकार ने 15 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति देने का फैसला किया है और शीरे पर 50 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटा दिया गया है।'' भारत ने सितंबर में समाप्त हुए 2024-25 चीनी सत्र के दौरान 10 लाख टन आवंटन के मुकाबले लगभग आठ लाख टन चीनी का निर्यात किया।

.jpg)


.jpeg)




Leave A Comment