ब्रेकिंग न्यूज़

 माइक्रोसॉफ्ट का 4,800 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, एक्सबॉक्स पर सर्वाधिक असर

रेडमंड (वाशिंगटन). दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट वैश्विक स्तर पर करीब 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो उसके कुल कार्यबल का लगभग 2.1 प्रतिशत है। इस कटौती के दौरान कंपनी के वीडियो गेम कारोबार एक्सबॉक्स से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रभावित होंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को कहा कि एक्सबॉक्स इकाई में लगभग 1,600 कर्मचारियों की छंटनी की गई है और चालू वित्त वर्ष में अन्य 1,600 पद भी समाप्त किए जाएंगे। कारोबार पुनर्गठन के तहत कुल 4,800 कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। एक्सबॉक्स की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशा शर्मा ने एक आंतरिक संदेश में कहा कि मौजूदा समय में कारोबार की स्थिति संतोषजनक नहीं है और इसके लाभ मार्जिन समान उद्योग की कंपनियों के मुकाबले काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि गेमिंग कंसोल के पुर्जों की लागत बढ़ने से गेमिंग उद्योग दबाव में है। एक्सबॉक्स का मुकाबला सोनी के 'प्लेस्टेशन' और निनटेंडो के 'स्विच' से है। शर्मा ने कहा कि कंपनी पहले अधिग्रहीत चार वीडियो गेम डेवलपमेंट स्टूडियो को अलग कर रही है।
माइक्रोसॉफ्ट की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एमी कोलमैन ने कहा कि यह छंटनी ग्राहकों की जरूरतों में बदलाव के कारण की जा रही है और हटाए गए पदों की जगह कृत्रिम मेधा (एआई) नहीं ले रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english