ब्रेकिंग न्यूज़

गति पर केंद्रित छत्तीसगढ़ का बजट

गति पर केंद्रित छत्तीसगढ़ का बजट
 G - गुड गवर्नेंस
§    सरकारी वित्तीय संचालन में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए अगली पीढ़ी की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली का कार्यान्वयन
§    फाइलों के ऑनलाइन निपटान के लिए ई-फाइल प्रणाली का कार्यान्वयन
§    अटल निगरानी पोर्टल (मुख्यमंत्री डैशबोर्ड) का विकास जो सरकारी परियोजनाओं की प्रगति को ट्रैक करने के लिए एक व्यापक डैशबोर्ड प्रदान करेगा
§    ऑनलाइन खनिज प्रबंधन प्रणाली - खनिज ऑनलाइन 2.0 का उन्नयन
§    सरकारी सेवाओं और योजनाओं में नागरिकों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की स्थापना
§    सार्वजनिक खरीद के लिए जी.ई.एम (GeM) पोर्टल का उपयोग
§    अचल संपत्ति बिक्री-खरीद का फेसलेस और पेपरलेस पंजीकरण
§    आई.आई.एम और आई.आई.आई.टी रायपुर के सहयोग से मुख्यमंत्री शासन फेलोशिप
A - एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
पूंजीगत व्यय 26,341 करोड़ जो कुल बजट आकार का 16% है, पिछले वर्ष की तुलना में 18% की वृद्धि हुई है। मुख्य बजटीय प्रावधान इस प्रकार हैं:
§    यू.एल.बी के अधोसंरचना विकास के लिए आबंटन: 750 करोड़
§    बागवानी विश्वविद्यालय इन्फ्रा एवं स्थापना : 170 करोड़
§    मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना: 100 करोड़
§    जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर में हवाई अड्डों का विकास
§    पुलिस स्टेशनों को मजबूत करना: 70 करोड़
§    नए अग्निशमन स्टेशनों की स्थापना और क्षमता वृद्धि: 44 करोड़
§    अटल स्मारक और संग्रहालय का विकास: 40 करोड़
§    बिलासपुर में 1,000 सीटों वाला सभागार: 25 करोड़
T – टेक्नोलॉजी  
 §    अदालतों का कंप्यूटरीकरण: 37 करोड़
§    डायल 100/112 सेवाएं: 125 करोड़
§    ई-धरती का कार्यान्वयन: 48 करोड़
§    वाणिज्यिक कर विभाग में व्यापार खुफिया इकाई: 41 करोड़
§    स्टेट डाटा सेंटर की स्थापना: 40 करोड़
§    प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों का डिजिटलीकरण: 24 करोड़
§    अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली का संचालन और रखरखाव: 25 करोड़
§    डिजिटल गवर्नेंस की स्थापना: 9 करोड़
§    परिवहन विभाग में वाहन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म का कार्यान्वयन: 8 करोड़
§    जिला स्तर पर जी.डी.पी डेटा एकत्र करने के लिए सांख्यिकीय विश्लेषण प्रणाली का कार्यान्वयन: 7 करोड़
§    स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क का संचालन और रखरखाव: 18 करोड़
§    भारत नेट कार्यक्रम का कार्यान्वयन: 15 करोड़
§    नगरीय प्रशासन एकीकृत डैशबोर्ड का विकास: 10 करोड़
I - इंडस्ट्रियल ग्रोथ
§    औद्योगिक विकास एवं  व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने के लिए बी.आर.ए.पी - व्यापार सुधार कार्य योजना के तहत एकल खिड़की प्रणाली का कार्यान्वयन
§    सी.एस.आई.डी.सी में ई.आर.पी एप्लिकेशन का कार्यान्वयन
§    इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ प्रोग्राम का कार्यान्वयन
§    रोजगार मूलक औद्यिगिक नीति
§    उद्योग विभाग का बजट 3 गुना अधिक
§    कोर क्षेत्र के अलावा सेवा क्षेत्र को प्रोत्साहन
§    न्यू  इमर्जिंग टेक्नालजी को बढ़ावा
§    अग्निवीर एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार मे प्राथमिकता 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english