नो मेपिंग तथा तार्किक विसंगतियां संबंधी दस्तावेज सत्यापन की जानकारी देने के निर्देश
दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने एसआईआर के तहत कोई मेपिंग नहीं तथा तार्किक विसंगतियों के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों के समस्त पूर्व/वर्तमान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों/सांसद/विधायक/पूर्व सांसद/पूर्व विधायक/प्रमुख राजनीतिक दलों के संगठन के पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार गृहिता यथा पद्म श्री/पद्म विभूषण/पद्म भूषण एवं राज्य अलंकरण तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि को ई.आर.ओ. द्वारा जारी नोटिस के संबंध में जिला पंचायत, नगरीय निकायों, जनसंपर्क, सत्कार शाखा को दस्तावेज सत्यापन होने के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय को 10 फरवरी तक सूचित करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार सर्व विभाग प्रमुख अधिकारियों को विभाग से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के दस्तावेज सत्यापन होने संबंधी जानकारी भी 10 फरवरी तक प्रस्तुत करने कहा गया है।






.jpeg)
.png)
.jpeg)



Leave A Comment