ब्रेकिंग न्यूज़

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग

-तीन माह से बंद सुलभ शौचालय, वार्डवासियों को हो रही परेशानी
 *- जनदर्शन में प्राप्त हुए 42 आवेदन*
 दुर्ग/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रफुल्ल गुप्ता ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे  जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 42 आवेदन प्राप्त हुए। 
ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं वार्डवासी प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य परामर्श तथा आवश्यक दवाईयों के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र पर निर्भर है। वर्तमान में पदस्थ नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न शासकीय कार्याे में लगाए जाने के कारण कई बार उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहता है। इससे मरीजों बुजुर्गाे महिलाओं एवं बच्चों को समय पर उपचार नही मिल पाता है। इस पर एसडीएम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उचित कार्यवाही करने को कहा। 
वार्ड पार्षद ने सुलभ शौचालय का संधारण कराने आवेदन दिया। वार्ड क्रमांक 33 संतोषी पारा, हुड़को क्वार्टर के पास स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का संधारण कार्य तीन माह से बंद होने के कारण वार्डवासियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संधारण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, उसके बाद भी अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। जनहित को ध्यान में रखते हुए शौचालय का कार्य जल्द शुरू कराने तथा साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 33 संतोषी पारा, कैम्प-2 के विभिन्न स्थानों, विवेकानंद नगर, मजार लाइन, हुडको क्वार्टर सहित 11 स्थानों पर खराब स्ट्रीट लाइटों के संधारण और आवश्यकता अनुसार नई लाइट लगाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english