ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य स्तरीय टीम ने तखतपुर जनपद में स्वच्छता कार्यों का किया निरीक्षण

बिलासपुर/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत आज राज्य स्तरीय दल द्वारा बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया गया। राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह एवं डॉ. रूपेश राठौर, राज्य सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रायपुर द्वारा ग्राम पंचायत खम्हरिया, देवरीखुर्द, लिदरी, जरौंधा, कुंआ एवं भरनी में सामुदायिक शौचालय, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, फीकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान स्वच्छाग्रहियों द्वारा किए जा रहे श्रमदान एवं जनजागरूकता प्रयासों की सराहना की गई। घर-घर कचरा संग्रहण कार्य से जुड़े स्वच्छाग्राही समूह के सदस्यों से संवाद कर स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
राज्य स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम सरपंच को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों को पहले समझाइश दी जाए तथा समझाने के बाद भी नियमों का पालन न करने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, स्वच्छता नियमों के उल्लंघन की सूचना देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत की टीम, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्रामीणजन एवं स्वच्छाग्राही उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english