ब्रेकिंग न्यूज़

 ​भिलाई निगम आयुक्त ने किया जोन-3 मदर टेरेसा नगर का सघन निरीक्षण

 - विकास कार्यों एवं स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा

 भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जोन-3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स, तालाबों की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
​ आयुक्त ने वार्ड 31, मदर टेरेसा नगर के सुन्दर नगर बस्ती में चल रहे सीमेंटीकरण रोड निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और इसे समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय नागरिकों को आवागमन में शीघ्र सुविधा मिल सके। ​केनाल रोड निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय कर तत्काल सीमांकन एवं मार्किंग कार्य पूर्ण करने को कहा। ​श्याम नगर तालाब में फैली जलकुंभी पर चिंता व्यक्त करते हुए आयुक्त ने इसे तत्काल निकालने के निर्देश दिए ताकि जल स्रोत स्वच्छ रहे और जलभराव की समस्या न हो।
​ क्षेत्र के सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का निरीक्षण कर वहां पानी की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वार्ड की गलियों, मोहल्लों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
​निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे एवं निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english