सेवा की कहानी- एक पक्की छत ने बदली जिंदगी की तस्वीर, अब सपनों को मिली नई दिशा
दुर्ग. हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां परिवार सुरक्षित रह सके और बच्चे बेहतर भविष्य के सपने संजो सकें। श्रीमती प्रेमा मिश्रा के परिवार के लिए भी अपने पक्के घर का सपना लंबे समय से एक उम्मीद बना हुआ था। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से उनका यह सपना साकार हुआ है। आज पक्का आवास उनके परिवार के लिए केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत बन गया है।
श्रीमती प्रेमा मिश्रा अपने पति श्री आकाश मिश्रा, एक बच्चे और माता-पिता के साथ रहती हैं। वे आठवीं कक्षा तक शिक्षित हैं और गृहिणी हैं, जबकि उनके पति प्लंबर का कार्य कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। सीमित आय में परिवार की जरूरतों को पूरा करते हुए पक्का घर बनाना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) उनके परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई और वर्षों से संजोया अपना घर होने का सपना पूरा हुआ।
आज उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर रहा है। अब परिवार बेहतर जीवनशैली, बच्चे की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के सपने संजो रहा है।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रेमा मिश्रा के परिवार को अन्य योजनाओं के माध्यम से भी मिल रहा है। परिवार को महतारी वंदन योजना एवं आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इन योजनाओं से परिवार को आर्थिक सहयोग और स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। प्रेमा मिश्रा एवं उनका परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिले पक्के आवास के लिए शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त की।









.jpg)
Leave A Comment