मराठी भाषा दिवस पर 27 फरवरी को महाराष्ट्र मंडल में संगोष्ठी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में मराठी भाषा दिवस पर गुरुवार, 27 फरवरी को शाम 6:30 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। साहित्यिक समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि मराठी भाषा दिवस के अवसर पर ‘मराठी अभिजात भाषा और हमारा समाज’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें मराठी के जाने- माने वक्ता तो होंगे ही, साथ ही ऐसे भी गैर महाराष्ट्रियन अतिथि वक्ता होंगे, जो महाराष्ट्र में रहकर धाराप्रवाह मराठी बोलते हैं और मराठी में संबोधित करेंगे। कुमुद लाड के साथ मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने अधिकाधिक मराठी भाषी श्रोताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।







.jpg)
.jpg)


.jpg)
Leave A Comment