मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ता पद हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग / महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्था “खुला आश्रय गृह बालक” में स्वीकृत पद सामाजिक कार्यकर्ता की पूर्ति हेतु पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा स्कूटनी एवं परीक्षण के पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार कर ली गई है। यह सूची जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार संबंधित आवेदक सूची के संबंध में दिनांक 13 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय सायं 5:30 बजे तक अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। दावा-आपत्ति केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। ई-मेल, कोरियर अथवा व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।







.jpg)





Leave A Comment