एआई का मुख्य फोकस हेल्थकेयर, खेती, शिक्षा, गवर्नेंस में बढ़ावा देनाः परितोष
- माय भारत के युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम में बोले महाराष्ट्र मंडल के तकनीकी विशेषज्ञ डोनगांवकर
रायपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्राथमिक लक्ष्य वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करना, मानव निर्णय लेने की क्षमताओं में सुधार करना, कार्यों को स्वचालित करना, हेल्थ केयर, खेती, शिक्षा गवर्नेंस जैसे सेक्टरों में बढ़ावा देना है। उक्त बातें महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी सभागृह में नेहरू युवा केंद्र की ओर से माय भारत के युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम के तहत गुजरात से आए युवाओं से महाराष्ट्र मंडल के तकनीकी विशेषज्ञ और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने कहीं।
युवाओं को पावर पाॅइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताते हुए परितोष ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाज की कई तरह से मदद कर सकता है जैसे हेल्थ सेक्टर में बीमारियों का जल्दी पता लगाना। रिपोर्ट और स्कैन में डॉक्टरों की मदद करना शामिल है। वहीं एजुकेशन के सेक्टर में स्टूडेंट्स के लिए पर्सनलाइज़्ड लर्निंग, ऑनलाइन ट्यूटरिंग और स्मार्ट स्टडी ऐप्स शामिल हैं।
परितोष ने बताया कि सेफ्टी और सिक्योरिटी के क्षेत्र में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे लिए काफी मददगार साबित होती है, जैसे बैंकों में फ्रॉड का पता लगाना, साइबर क्राइम की रोकथाम और अलर्ट करना। आज साइबर फ्राड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इसे लेकर अलर्ट रहना बेहद जरूरी है। साइबर स्कैमर लोगों को ओटीपी या यूपीआई पिन शेयर करने के लिए फंसाते हैं। रिफंड या इनाम के लिए रिक्वेस्ट 'एक्सेप्ट' करने के लिए कह सकते हैं। कभी भी ओटीपी/यूपीआई पिन किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। पैसे पाने के लिए आपको कभी भी यूपीआई पिन डालने की ज़रूरत नहीं है।
मंडल के तकनीकी विशेषज्ञ डोनगांवकर ने कहा कि इन दिनों इन्वेस्टमेंट फ्रॉड तेजी बढ़ा है। इसमें लोगों को नकली या गुमराह करने वाले मौकों में इन्वेस्ट करने के लिए धोखा देते हैं, जिसमें कम या बिना किसी रिस्क के ज़्यादा रिटर्न का वादा किया जाता है। स्कैमर नए इन्वेस्टर के पैसे का इस्तेमाल पहले के इन्वेस्टर को पेमेंट करने के लिए करते हैं, जिससे उन्हें मुनाफे का भ्रम होता है। आखिर में, यह स्कीम फेल हो जाती है। नकली क्रिप्टो प्रोजेक्ट बड़े रिटर्न का वादा करते हैं लेकिन इन्वेस्टर का पैसा लेकर गायब हो जाते हैं। हमें इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।




.jpg)
.jpg)
.jpg)



Leave A Comment