गैस वेल्डिंग के दौरान वाहन में लगी आग
बलरामपुर। जिले के सामरी रोड स्थित गैस वेल्डिंग दूकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस वेल्डिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बोलेरो वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के लोगों में हडक़ंप की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।










.jpg)

.jpg)
Leave A Comment