जिला अस्पताल को मिली नई एम्बुलेंस की सौगात
-विधायक लता उसेंडी ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कोंडागांव/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने मंगलवार शाम जिला चिकित्सालय परिसर में नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनकी पहल पर बस्तर विकास प्राधिकरण के माध्यम से जिला चिकित्सालय को यह एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित यह एंबुलेंस आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। इसके संचालन से विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा मिलेगी तथा जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री जैनेन्द्र ठाकुर, श्री नागेश देवांगन, श्री गोपाल दीक्षित और अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment