ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने फरसगांव विकासखंड के पीएमश्री विद्यालयों का किया निरीक्षण

कोंडागांव. कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को फरसगांव विकासखंड अंतर्गत पीएमश्री विद्यालय फरसगांव और भैंसाबेड़ा का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने पीएमश्री योजना के मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पीएमश्री कन्या आश्रम भैंसाबेड़ा का भी निरीक्षण किया 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय फरसगांव में लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कक्षाओं की दीवारों पर विषय से संबंधित फॉर्मूले एवं ज्ञानवर्धक संदेशों की पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही लाइब्रेरी के किताबों को सुव्यवस्थित रखने, किचन गार्डन विकसित करने और पीएमश्री योजना मे प्राप्त आबंटन को नियमानुसार व्यय किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।
कलेक्टर ने प्रयोगशाला में विद्यार्थियों से संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे प्रयोगों की जानकारी ली और कार्य का अवलोकन किया। स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को पीएम ई-विद्या के माध्यम से अध्ययन कराने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पीएमश्री विद्यालय भैसाबेड़ा में निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन में बने सब्जी चखकर स्वसहायता समूह द्वारा बनाये जा रहें भोजन में हरी सब्जियों को शामिल करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय के निर्धारित सेचूरेशन पाइंट के आधार पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और मांग अनुसार 100 चादर तथा बेंच तत्काल उपलब्ध कराने हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया गया। इसके अलावा पीएमश्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण हेतु कार्ययोजना बनाने हेतु डीएमसी समग्र शिक्षा को निर्देश दिया गया तथा सभी पीएमश्री हेतु बाउंड्री बाल जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य हेतु मांग पत्र भेजने हेतु भी निर्देशित किया गया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अश्वन कुमार पुसाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी श्री ईमल बघेल, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेंद्र नेताम सहित संबंधित प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english