ब्रेकिंग न्यूज़

खारून रिवर फ्रंट के निर्माण हेतु 84.15 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर में विकसित होगा आधुनिक पर्यटन केंद्र
रायपुर।
राजधानी रायपुर की जीवनदायिनी खारून नदी के तट को विकसित करने के लिए ‘खारून रिवर फ्रंट’ परियोजना को नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ₹84.15 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक श्री राजेश मूणत ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से रायपुर में विकास की नई दिशा स्थापित होगी तथा यह क्षेत्र आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा।
परियोजना के क्रियान्वयन में तकनीकी गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात ही निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। साथ ही कार्य की ड्राइंग एवं डिजाइन का परीक्षण कर उसे अनुमोदित किया जाएगा।
परियोजना के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को बाधारहित रूप से पूर्ण किया जाएगा। भू-अर्जन की स्थिति में संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
खारून रिवर फ्रंट के निर्माण से नदी तट पर व्यवस्थित घाटों का विकास होगा, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उद्यान, प्रकाश व्यवस्था एवं वॉकिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं विकसित होने से यह क्षेत्र नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
परियोजना से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा तथा नदी तट के सुदृढ़ीकरण से मिट्टी के कटाव पर नियंत्रण होगा। साथ ही पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
यह परियोजना रायपुर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आने वाले समय में शहर की पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english