महाराष्ट्र मंडल- महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का सामूहिक मराठी उपनयन संस्कार 16 जून को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 16 जून को सुबह 8:00 बजे मराठी भाषी सामूहिक उपनयन (मुंज) संस्कार का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक और मंडल के सचिव व आचार्य चेतन गोविंद दंडवते के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में रायपुर, छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश के युवा भी शामिल होंगे। यह महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का रजत जयंती आयोजन है। आचार्य दंडवते ने बताया कि उपनयन संस्कार के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। आयोजन का उद्देश्य न्यूनतम खर्च पर श्रेष्ठतम सुविधाओं के साथ सामूहिक उपनयन संस्कार करना है। इस आयोजन में बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए मंडल भवन में ही रुकने की व्यवस्था की गई है।
--





.jpg)
.jpg)



.jpg)

Leave A Comment