ब्रेकिंग न्यूज़

यूरिया का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए 54,000 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं को मंजूरी

नयी दिल्ली/सरकार ने यूरिया के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए करीब 54,000 करोड़ रुपये की लागत वाली छह गैस आधारित यूरिया परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उर्वरक मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी  ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा कि जुलाई में अधिसूचित 'नई यूरिया निवेश नीति-2026' के तहत मिले 18 प्रस्तावों में से सार्वजनिक, निजी और सहकारी क्षेत्रों की छह पुरानी इकाइयों के विस्तार और आधुनिकीकरण से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। इनमें चेन्नई स्थित मद्रास फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एमएफएल), पंजाब के नंगल में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल), उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कृभको, पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में मैटिक्स फर्टिलाइजर्स, राजस्थान के कोटा में चंबल फर्टिलाइजर्स और उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर में आईआईपीएल की परियोजनाएं शामिल हैं।
 अधिकारी के मुताबिक, इन छह परियोजनाओं में से प्रत्येक पर करीब 9,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश होने का अनुमान है। इस तरह इनसे करीब 54,000 करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। पुरानी इकाइयों के स्थान पर नई इकाइयां लगाने और मौजूदा संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने से उत्पादन लागत और ऊर्जा खपत में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी इकाइयों में उत्पादन लागत अधिक होने के साथ ऊर्जा की खपत और सुरक्षा संबंधी जोखिम भी ज्यादा हैं। मसलन, पंजाब के नंगल संयंत्र में प्रति टन यूरिया उत्पादन पर ऊर्जा खपत 6.498 गीगाकैलोरी है, जबकि उद्योग का औसत 5.95 गीगाकैलोरी और नए संयंत्रों के लिए निर्धारित मानक पांच गीगाकैलोरी है। भारत में यूरिया की सालाना खपत करीब 400 लाख टन है। देश में यूरिया का वास्तविक उत्पादन वित्त वर्ष 2014-15 के 225 लाख टन से बढ़कर 2023-24 में रिकॉर्ड 314.07 लाख टन हो गया था। हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 में यह घटकर 293.30 लाख टन रहा।
वहीं, देश की कुल पुनर्मूल्यांकित घरेलू यूरिया उत्पादन क्षमता वित्त वर्ष 2014-15 के 207.54 लाख टन सालाना से बढ़कर 2026-27 में 269.42 लाख टन सालाना हो गई। अधिकारी ने कहा कि नई उत्पादन क्षमता जुड़ने और मौजूदा संयंत्रों के विस्तार से यूरिया के आयात पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आएगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। उन्होंने बताया कि निवेश को व्यावहारिक और वित्तीय रूप से आकर्षक बनाने के लिए नीति के तहत 12 से 16 प्रतिशत तक इक्विटी पर प्रतिफल का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम करने के लिए भी एक व्यवस्था की गई है। इसके तहत चार साल बाद प्रचलित विनिमय दर के आधार पर विदेशी मुद्रा को रुपये में बदला जाएगा। अधिकारी ने कहा कि मौजूदा जमीन, बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं के इस्तेमाल से इन परियोजनाओं में सालाना करीब 225 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। आठ साल में यह बचत करीब 1,800 करोड़ रुपये होगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english