ब्रेकिंग न्यूज़

टाटा मोटर्स एक दिसंबर से बढ़ाएगी वाहनों के दाम

नयी दिल्ली. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने अपने कार और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के सभी मॉडल और संस्करणों की कीमतों में एक दिसंबर, 2026 से औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की मंगलवार को घोषणा की। इसमें पेटोल, डीजल से चलने वाले (आईसीई) वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दोनों शामिल हैं।
कंपनी ने बयान में कहा कि कीमतों में संशोधन का उद्देश्य कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर की आंशिक भरपाई करना है। यह लागत अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक चार बार कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने एक अप्रैल से अपने आईसीई वाहनों की कीमतों में भारित औसत आधार पर 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद एक जुलाई से आईसीई और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाई गई थीं। टाटा मोटर्स पैसेंजर ने इसके बाद एक सितंबर से अपने वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने कहा, ''लागत में लगातार हो रही वृद्धि के असर की आंशिक भरपाई के लिए कीमतों में यह संशोधन किया जा रहा है। टीएमपीवी इस बढ़ोतरी के एक बड़े हिस्से का बोझ खुद उठा रही है, लेकिन अब इस मूल्य वृद्धि के जरिये कुछ असर ग्राहकों पर डाला जा रहा है।'' टाटा मोटर्स पैसेंजर ने कहा कि कीमतों में संशोधन की सीमा अलग-अलग मॉडल और संस्करण के हिसाब से अलग होगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english