प्रतिमाओं के स्थलों मे व्यवस्थाओं क प्रबंधन नगर निगम के संस्कृति विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करेंगे
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय संस्कृति विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्थित सभी शहीदों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सभी प्रतिमाओं / मूर्तियों के परिसरों में उनके शहादत दिवसों, जयंतियों, पुण्यतिथियों पर सादर ससम्मान विशेष साफ - सफाई व्यवस्था, फूलमाला, पुष्पसज्जा, पुष्पांजलि, संधारण कार्य सहित समस्त आवश्यक प्रबंध प्रशासनिक तौर पर पूर्वनिश्चित करने के सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिए हैँ. साथ ही सभी सम्बंधितों को एक दिन पूर्व फोन से आयोजनों की सूचना देने के निर्देश दिए हैं.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने संस्कृति विभाग के अधिकारियो को यह समस्त व्यवस्थायें प्रशासनिक तौर पर सम्बंधित जोन के सहयोग से पूर्वनिश्चित करवाने केसम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए हैँ और इनका नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय संस्कृति विभाग के माध्यम से जोनों से कड़ाई से व्यवहारिक परिपालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने इस सम्बन्ध में आज नगर निगम संस्कृति विभाग के सम्बंधित अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली, जिसमें कार्य समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए.

.jpeg)








Leave A Comment