ब्रेकिंग न्यूज़

सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक  श्री कंवर की पत्नी ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय

  - कोरोना में आर्थिक रूप से कमजोर हुए उपभोक्ता को एमबीबीएस योजना का लाभ देने अपनी ओर से दी सहायता
 - शासन की योजना का मिला लाभ, उपभोक्ता का बकाया बिल हुआ
 रायपुर  । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना का लाभ उपभोक्ताओं को देने के लिए हर वितरण केंद्र स्तर पर शिविर का आयोजन कर रही है। इसी के तहत एक शिविर में वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजुला सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित थीं। जहां श्रीमती सिंह ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हैं एक गरीब उपभोक्ता के बिल की राशि स्वयं अपने से देकर सहायता की।
बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय के पाली सब-डिवीजन में मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेश श्री भीम सिंह कंवर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला सिंह कंवर के साथ उपस्थित थे। इसी दौरान ग्राम केराझरिया निवासी श्री जगत प्रसाद की पुत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण छूट का लाभ लेने के लिए राशि नहीं होने की बात कही, जिस पर श्रीमती मंजुला सिंह कंवर ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 8,022 रुपए की शेष राशि स्वयं जमा कर दी। इस सहयोग से संबंधित उपभोक्ता का बिजली बिल पूर्णतः शून्य हो गया। यह पहल न केवल शासन की जनहितकारी योजनाओं को सफल बनाने का उदाहरण है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री ज्ञान सिंह राजपाल (पूर्व प्रदेश प्रभारी अ.स. मोर्चा) एवं श्री प्रयाग नारायण सिंह (पूर्व प्रदेश प्रभारी अ.ज.जा.) उपस्थित थे। राज्य शासन ने कोरोना महामारी के समय आर्थिक परेशानी व अन्य कारणों से बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले गरीब व मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना आरंभ की है, जिसमें निम्नदाब घरेलू, बीपीएल एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि एवं अधिभार में छूट दी जा रही है। इसके तरह उन्हें बकाया बिल जमा करने सरचार्ज पूरी तरह माफ किया जा रही है, वहीं बिल राशि में 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इसके लिए हर वितरण केंद्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। पाली में आयोजित शिविर में कुल 20 पात्र उपभोक्ताओं ने भाग लिया, जिनके व्दारा एक लाख 29 हजार रुपए का बिजली बिल जमा किया गया। साथ ही उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के अंतर्गत तीन लाख 48 हजार रुपए की छूट का लाभ प्राप्त हुआ।इसके अलावा श्री ए.के. अंबस्ट (कार्यपालक निदेशक, बिलासपुर), श्री बी.के. सरकार (अधीक्षण यंत्री, कोरबा), श्री अंशु वार्शने (कार्यपालन यंत्री, कटघोरा), श्री शेखर सोनी (सहायक अभियंता, कटघोरा), श्री एन.पी. सोनी (सहायक अभियंता, पाली), सुश्री मुंजि तिग्गा (कनिष्ठ अभियंता, पाली) सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english