ब्रेकिंग न्यूज़

ओ.टी.सी. ऑनलाइन चालान हेतु आयोजित हुई कार्यशाला

-1 अप्रैल से मैनुअल पद्धति से चालान पूर्णतः बंद 
-जिला कोषालय द्वारा दिए गए निर्देश
 रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला कोषालय अधिकारी श्री गजानन पटेल द्वारा आहरण संवितरण अधिकारियों, स्टाम्प वेन्डर एवं बैंक प्रतिनिधियोें हेतु ओ.टी.सी. (ओवर द काउंटर) ऑनलाइन चालाना जमा करने की प्रक्रिया के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शासकीय कन्या पॉलीटेक्नीक, बैरन बाजार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजित की गई। 
श्री पटेल ने बताया कि मैनुअल पद्धति से चालान जमा करने में जो त्रुटियों होने की संभावना होती थी वह ओ.टी.सी. ऑनलाइन चालान के माध्यम से नहीं होगी। इसमें सही मद का चयन करना सुविधाजनक होगा जिससे बैंक एवं कोषालय में पारदर्शिता बढ़ेगी। कार्यशाला में बताया गया कि संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा नए वित्तीय वर्ष, 01 अप्रैल से मैनुअल चालान प्रणाली को समाप्त कर ऑनलाइन के माध्यम से चालान जमा करने की सुविधा शुरू की जा रही हैै। ऑनलाइन चालान ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल के अंतर्गत ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से जमा किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में चालान का डाटा सीधे बैंक को ऑनलाइन स्थानांतरित हो जाएगा, जिससे बैंक स्तर पर पुनः प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के आहरण संवितरण अधिकारी, स्टाम्प वेंडर एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english