ब्रेकिंग न्यूज़

 बाड़ी से आत्मनिर्भरता तक का सफर

0- उदासिया देवी को मिली समूह के जरिए आत्मनिर्भता की राह
बिलासपुर. जनपद पंचायत बिल्हा के भैंसबोड क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत बसिया की मन्नत स्व-सहायता समूह से जुड़ी उदासिया देवी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि यदि अवसर और संकल्प साथ हों, तो सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उदासिया देवी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहती है कि सरकार की इस पहल ने गांव में रहने वाली महिलाओं का जीवन बदल दिया है। 
       एक समय था उनका जीवन केवल घर की चार दीवारी तक सीमित था। लेकिन स्व-सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय उनके जीवन में परिवर्तन की शुरुआत साबित हुआ। समूह की नियमित बैठकों में भाग लेने से उनके भीतर आत्मविश्वास जगा और उन्होंने कुछ नया करने की ठानी। समूह के माध्यम से प्राप्त ऋण ने उनके सपनों को साकार करने की राह मिली, उन्होंने अपनी बाड़ी (किचन गार्डन) में सब्जी-भाजी उगाने का कार्य शुरू किया। अपनी मेहनत, लगन और नियमित देखभाल से उन्होंने बाड़ी को हरा भरा बना दिया। ताज़ी और  विभिन्न प्रकार की जैविक सब्जियों की बढ़ती मांग ने उनके इस प्रयास को एक सफल आजीविका में बदल दिया। आज उदासिया देवी न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है और वे “लखपति दीदी” बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।
  उदासिया देवी का कहना है कि “समूह से जुड़ने के बाद मेरे भीतर नई ऊर्जा का संचार हुआ। अब मैं आत्मविश्वास के साथ काम करती हूं और अपने परिवार का सहारा बन पाई हूं।” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वे कहती हैं कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्व-सहायता समूहों को मिल रहे निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनने की नई दिशा मिली है, जिससे वे आज अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। शासन की इस पहल ने न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी जगाई है। 
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english