ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अंतर्गत पंजीयन की तिथि में वृद्धि
0- नवीनीकरण तथा नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि अब 27 मार्च
बालोद. शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्कालरशीप डाट सीजी डाट एनआईसी डाट इन पर की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा आॅनलाईन नवीनीकरण तथा नवीन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि अब 27 मार्च 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है।
--














Leave A Comment