ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्तोत्र पाठ

 - कुछ केंद्रों ने महिला दिवस मनाते हुए आयोजित किए मजेदार खेल 
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला सामूहिक राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस सप्ताह भी उत्साह के साथ जारी रहा। मंडल के रोहिणीपुरम, बूढ़ापारा, चौबे कालोनी, अमलीडीह, कमल विहार- लालपुर सहित अनेक केंद्रों की महिलाओं में भारी संख्‍या में जुटकर पाठ किया गया। 
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने सुहासिनी पट्टलवार के घर पर राम रक्षा स्‍त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान अर्चना मोघे, दीपाली बर्वे, अपर्णा काले, नमिता शेष, सुनि‍ता साठे, सुष्टि दंडवते, सुचिता काले, रीता लोखंडे, गीता दलाल, दीपाली करकशे, साधना गायकवाड़, सौ करकशे, शिवानी पट्टलवार, सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। 
इसी तरह रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने एक साथ हनुमान चालीसा पाठ किया। इस मौके पर महिलाओं ने महाराष्‍ट्र मंडल में 28 मार्च से होने वाले वाल्मिकी राम कथा को लेकर भी आपस में चर्चा की। इस दौरान प्राची गनोदवाले, वनिता गनोदवाले, अपर्णा जोशी, चित्रा बल्की, अचला मोहरीकर, अपर्णा वराडपांडे, प्रांजल बल्लाल, मंगला पुराणकर, अलका कुलकर्णी, साधना बहिरट, मीरा कुपटकर सहित अन्‍य महिला सभासद उपस्थित रहीं। 
इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र की ओर से चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्तोत्र का मिलकर पाठ केंद्र की वरिष्ठ सदस्य अपर्णा कालेले के घर पर किया गया। इस दौरान चारुशीला देव, अक्षता पंडित, स्वाति डबली, कुंतल कालेले, नूपुर गुप्ते, सुषमा आप्टे, अनुपमा बोधनकर, संगीता निमोणकर, अल्का मराठे, श्रुति बर्वे, रोहिणी नेने, संध्या पांडे, सुधा बक्षी, माधुरी डबली, शालिनी शर्मा, सविता शर्मा, अवंती अग्निहोत्री, मंजूषा वैशंपायन, प्रभा वैशंपायन, कीर्ति हिशीकर, अंजलि‍ वैद्य, मृदुल कालेले सहित कई श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं। 
रोचक खेल में अर्चना विजेता, रेणु उप विजेता
अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने अपराजिता शर्मा के निवास पर पाठ किया। इस दौरान हल्दी कुंकू का आयोजन भी महिलाओं ने किया। एक- दूसरे को गजरा चने की ओटी भेंट की। रोचक खेल में अर्चना भाकरे प्रथम और रेणु सिंह द्वितीय रही। इस अवसर पर अर्चना भाकरे, सरिता फड़के, अपराजिता शर्मा, अक्षरा भगाडे, विशाखा तोपखनेवाले, प्रिया काडू, रेणु सिंह, प्रेरणा मोरे, अपर्णा देशमुख, अर्चना धर्माधिकारी, मेघा जोशी, प्रेरणा सप्रे, शोभा सोनाये, कविता शर्मा, अरुणा अय्यर, प्रीति टोमे, रेणुका टोमे, रेखा पिंपलगांवकर, संध्या फुलझेले और अनेक महिलाएं इसमें उपस्थित थीं।
पाठ से पहले महिला दिवस में खेले मजेदार खेल
न्यू राजेंद्र नगर- कमल विहार- लालपुर केंद्र की महिलाओं ने महिला दिवस का विशेष आयोजन किया। इसमें मनोरंजक खेल खेले गए। राम रक्षा स्‍त्रोत और हनुमान चालीसा का सभी ने मिलकर पाठ किया गया। इस मौके पर केंद्र की ज्योति बनकर, सरिता लुलु, सुखदा लाखे, साधना धागमवार, मैथिली ठोके, तृप्ति करमरकर, मनीषा चौखंडे, मंगला मिश्रेकर, अंजलि‍ चरपे, अलका बापट, स्मिता कायदे, नीलिमा लखपाले व कई महिला सभासद शामिल रहीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english