केंद्र सरकार के निर्णय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने जताया आभार
-कहा : आम जनता की भलाई ही मोदी सरकार की प्राथमिकता
रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री सीतारमण का आभार व्यक्त किया। श्री कौशिक ने पीएम मोदी के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का निर्णय सही समय पर लिया गया कदम है. यह फैसला पश्चिम एशिया संकट के बीच लोगों को राहत देगा, देश में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखेगा और आर्थिक स्थिरता को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आम जनता की चिंता को प्राथमिकता देते हुए उचित समय में यह निर्णय लिए है जिससे आम उपभोक्ताओं को मंहगाई का सामना नही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में सरकार का यह कदम आम लोगों के हित में है और इससे महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जनता की भलाई को प्राथमिकता देते हैं और यह निर्णय भी उसी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर समस्या का समाधान किया है।

.jpg)






.jpg)




Leave A Comment