महाराष्ट्र मंडल के सावन उत्सव में हुआ भारत दर्शन
-12 महिला केंद्रों ने अलग- अलग राज्यों के उत्सव गीतों पर दी शानदार प्रस्तुति
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में शनिवार देर शाम तक आयोजित सावन तीज महोत्सव में संपूर्ण भारत का दर्शन नजर आया। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से लेकर तेलंगाना, ओड़िशा और पंजाब की संस्कृति एक ही मंच पर नजर आई। कार्यक्रम का शुभारंभ तात्यापारा और सिविल लाइन केंद्र की महिलाओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। तीज महोत्सव का आयोजन बूढ़ापारा, तात्यापारा, वल्लभ नगर, अमलीडीह और सिविल लाइन महिला केंद्र की ओर से किया गया।
भारत दर्शन कार्यक्रम में चौबे कॉलोनी केंद्र ने दक्षिण भारत, सडडू- मोवा ने गुजरात, न्यू राजेन्द्र नगर, कमल विहार ने राजस्थान, सुंदर नगर ने हरियाणा, सरोना ने कश्मीरी, शंकर नगर ने पंजाब, रोहणीपुरम ने संबलपुर (ओडिशा), डंगनिया ने महाराष्ट्र, कोटा ने छत्तीसगढ़, देवेंद्र नगर ने मध्यप्रदेश, अंवती विहार ने पश्चिम बंगाल और टाटीबंध केंद्र की महिलाओं ने केरल राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन अपनी प्रस्तुति दी।
पद्मश्री फूलबासन बाई ने मुख्य अतिथि की आसंदी से बेहद प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने संवेदनशील संबोधन में शून्य से शुरू हुए जीवन संघर्ष का मार्मिक वर्णन करते हुए पद्मश्री होने, कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने और महिला उत्थान के लिए दशकों से किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले व महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने भी विभिन्न केंद्रों की बड़ी संख्या में उपस्थित महिला सभासदों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किशोरी खंगन व आभार प्रदर्शन गीता दलाल ने किया।



.jpg)



.jpg)




Leave A Comment