महाराष्ट्र मंडल में वाल्मिकी रामायण कथा 28 मार्च को
- शिवाजी महाराज सभागृह में पांच दिवसीय आयोजन में नाट्य मंचन, भजन और नारदीय कीर्तन का रहेगा विशेष आकर्षण
- पुणे के कथावाचक रामनाथ रामचंद्र अय्यर सुनाएंगे कथा, हनुमान जयंती पर चौबे काॅलोनी राममंदिर में होगा नारदीय कीर्तन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में 28 मार्च से एक अप्रैल तक छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह (मिनी हॉल) में वाल्मिकी रामायण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 28 मार्च को कथावाचक रामनाथ रामचंद्र अय्यर के आगमन से लेकर दो अप्रैल को हनुमान जयंती पर होने वाले नारदीय कीर्तन तक की रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों को काम सौंप दिया गया है।
सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि बुवा पुणे से पधारे रामनाथ रामचंद्र अय्यर श्रद्धालुओं और श्रोताओं को प्रभु श्रीराम के प्रेरक प्रसंगों पर प्रवचन देंगे। 28 मार्च को गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुरुआत होगी। इसके बाद राम कथा, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं 30 मार्च और एक अप्रैल को कथा के उपरांत महिला केंद्रों के भजन होंगे।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि कथा के दूसरे दिन 29 मार्च को मंडल की वरिष्ठ सभासद अपर्णा कालेले के निर्देशन में बाल कलाकार 'उत्तर रामायण प्रसंग' पर बाल नाट्य प्रस्तुत किया जाएगा। 15 मिनट के इस नाटक में लव-कुश द्वारा अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े के रोकने और दोनों बालकों के पराक्रम को दर्शाया गया है। वहीं 31 मार्च को एक पात्रीय नाटक ‘शबरी’ का मंचन किया जाएगा। आचार्य रंजन मोड़क के निर्देशन में चंचल ध्रुव मां शबरी की भक्ति को मंच पर जीवंत करेंगी।








.jpg)




Leave A Comment