चैम्प्स प्रणाली के तहत कृषि यंत्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
सक्ती. चैम्प्स प्रणाली के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषकों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर, सिंचाई पंप, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चालित कृषि यंत्र व उपकरण के लिए अनुदान पर प्रदाय करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चैम्प्स वेबसाइट के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। यह आवेदन प्रक्रिया प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप मोर क्रॉप (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर) हेतु दिनांक 07 मई 2026 को, शाकम्भरी योजना (सिंचाई पंप) अंतर्गत दिनांक 11 मई 2026 को तथा कृषि यांत्रिकीकरण सर्वमिशन क्रमांक-1 (ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चालित कृषि यंत्र व उपकरण) हेतु दिनांक 15 मई 2026 को कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे की अवधि में प्रारंभ की जाएगी। इच्छुक कृषक चैम्प्स वेबसाइट http://champs.cgstate.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।






.jpg)
.jpg)

.jpg)



Leave A Comment