महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा माता की मूर्ति का महादेवघाट पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुण्ड में भक्तगणों द्वारा श्रद्धापूर्वक विसर्जन प्रारम्भ
*रात्रि 7 बजे तक दुर्गा माता की 30 मूर्तियां भक्तजनों द्वारा विसर्जन कुण्ड में श्रद्धापूर्वक विसर्जित की गयीं, मूर्ति विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी, नगर निगम जोन 8 की टीम दे रही ड्यूटी*
रायपुर - महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा माता की मूर्ति का राजधानी रायपुर में महादेवघाट खारून नदी पाटन पुलिया के पास नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 अंतर्गत स्थित विसर्जन कुण्ड स्थल पर पहुंचकर भक्तगणों द्वारा श्रद्धापूर्वक विसर्जन का सिलसिला आज प्रारम्भ कर दिया गया. आज शारदीय नवरात्रि पर्व में अंतिम दिवस भक्तगणों द्वारा आदि शक्ति दुर्गा माता की मूर्ति का नम आँखों से श्रद्धापूर्वक विसर्जन प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत करने का सिलसिला विशेष पूजा अर्चना और प्रार्थना सहित माता रानी के जयकारों के मध्य प्रारम्भ किया. आज रात्रि 7 बजे तक भक्तजनों द्वारा आदिशक्ति माता दुर्गा की 30 मूर्तियों का विसर्जन कुण्ड में श्रद्धापूर्ण विसर्जन किया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है. नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित नगर निगम जोन 8 की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत विसर्जन कुण्ड स्थल में सतत मॉनिटरिंग कर ड्यूटी जारी है.





.jpg)





.jpg)
Leave A Comment