ब्रेकिंग न्यूज़

 रायपुर के 7 पंजीयन कार्यालयों में पिछले दो दिनों में 106 दस्तावेज पंजीकृत, महिलाओं को 46 लाख 57 हज़ार 210 रुपये का लाभ

-महिला सशक्तिकरण की नई इबारत: छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट  
-राजपत्र में अधिसूचना जारी, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ प्रावधान  
 रायपुर । राज्य सरकार ने इस वर्ष को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं स्वयं को अधिक गौरवान्वित महसूस कर सकें। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव लागू होते साथ दिखने लगा है। पिछले दो दिनों में ही 106 महिलाओं के दस्तावेज पंजीकृत हुए, जिससे महिलाओं को 46 लाख 57 हज़ार 210 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। महिलाएं इस निर्णय से उत्साहित हैं और सामने आकर रजिस्ट्री करवा रही हैं और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए छूट की राशि का सदुपयोग करने की बात कह रही हैं।इस पहल का प्राथमिक लक्ष्य महिलाओं को संपत्ति अर्जन के लिए प्रोत्साहित करना है। गौरतलब है कि इस छूट से अधिक से अधिक परिवार अपनी संपत्ति महिलाओं के नाम पर दर्ज कराएंगे। संपत्ति का मालिकाना हक मिलने से महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा बढ़ेगी। यह निर्णय महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने में मदद करेगा।
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, अब किसी भी अचल संपत्ति के हस्तांतरण के दस्तावेज यदि महिलाओं के पक्ष में निष्पादित किए जाते हैं, तो उन पर लागू होने वाले निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क में सीधे 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english