ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग जिले में बढ़े 39 हजार 364 नये मतदाता

  दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की घोषणा की गई है।भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता के संबंध में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया गया है।
         उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने बताया कि 02 अगस्त 2023 से 11 सितंबर 2023 तक मतदाता केंद्रों में दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया गया है। 11 सितंबर 2023 तक की स्थिति में जिले में कुल मतदाता 13 लाख 91 हजार 986 से बढ़कर 14 लाख 31 हजार 350 मतदाता हो गए हैं। इस तरह से कुल 39 हजार 364 नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ हैं। इनमें 17 हजार 173 पुरूष मतदाता एवं 22 हजार 189 महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोडे़ गए हैं। 
          विधानसभा क्र. 62 पाटन में कुल 4080 नये मतदाता जुड़े हैं, इनमंे 1831 पुरूष एवं 2249 महिला मतदाता का नाम शामिल हुए है। इसी प्रकार वि.स. क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण में 5 हजार 91 नए मतदाता का नाम जोड़े गए हैं, इनमें 2 हजार 104 पुरूष एवं 2 हजार 988 महिला मतदाता का नाम शामिल है। वि.स. क्र. 64 दुर्ग शहर में कुल 7 हजार 969 नए मतदाता का नाम जोड़े गए हैं, जिसमें 3 हजार 493 पुरूष एवं 4 हजार 476 महिला मतदाता शामिल है। वि.स. क्र. 65 भिलाई नगर में 4 हजार 514 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, इसमें 1 हजार 839 पुरूष एवं 2 हजार 673 महिला मतदाता का नाम जोड़ा गया है। वि.स. क्र. 66 वैशाली नगर में कुल 7 हजार 294 मतदाताओं के नाम जोड़े गये है, जिसमें 3 हजार 164 पुरूष एवं 4 हजार 124 महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। वि.स. क्र. 67 अहिवारा में कुल 7 हजार 185 नये मतदाता जोड़े गए है, जिसमें 3 हजार 157 पुरूष एवं 4 हजार 30 महिला मतदाता का नाम शामिल है। वि.स. क्र. 68 साजा (आंशिक) में कुल 2 हजार 527 मतदाताओं के नाम जोड़े गये है,  जिसमें 1 हजार 244 पुरूष एवं 1 हजार 284 महिला मतदाता का नाम जोड़ा गया है। वि.स. क्र. 69 बेमेतरा (आंशिक) में भी 704 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, जिनमें 341 पुरूष एवं 363 महिलाएं शामिल है। 
        ज्ञात हो कि वर्तमान विधानसभा पाटन में मतदान केंद्रों की संख्या 246 है। इसी प्रकार वि.स. दुर्ग (ग्रामीण) में 227, वि.स. दुर्ग (शहरी) में 215, भिलाई नगर में 167, वैशाली नगर में 242, अहिवारा में 259, साजा (आंशिक) में 101 एवं बेमेतरा (आंशिक) में 22 मतदान केंद्र है। इस प्रकार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1479 है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले में 3362 बीयू, 2032 सीयू, 2216 वीवीपीएटी उपलब्ध है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिये voters.eci.gov.in, Voter Service Portal तथा Voter Helpline App में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं तथा मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते है अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नं. 1950 में संपर्क कर सकते है।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english