ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी

-ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित
दुर्ग/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के संबंध में अभ्यर्थी आगामी 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जुलाई 2026 के तहत कुल 18 विभिन्न संविदा पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इनमें से 12 पदों—साइकोलॉजिस्ट क्लीनिकल, प्रोग्राम एसोसिएट एनटीईपी, सोशल वर्कर, एसटीएस, लैब सुपरवाइजर, टीबीएचवी, डेंटल असिस्टेंट, एमपीडब्ल्यू-मेल, ऑप्थेलमिक असिस्टेंट, एएनएम, वार्ड असिस्टेंट व अटेंडेंट तथा सिक्योरिटी गार्ड के लिए प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in पर दिए गए लिंक अथवा सीधे पोर्टल https://govthealth.cg.gov.in/RecDurgCont2026/ पर जाकर अपनी पंजीयन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन उपरांत उपलब्ध लिंक के जरिए अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 को सायं 05:30 बजे तक अपनी दावा-आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
निर्धारित तिथि व समय बीत जाने के बाद अथवा ऑफलाइन, डाक या ईमेल जैसे अन्य किसी माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। विस्तृत विवरण व सूची जिले की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english