ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नागरिको को दी शानदार सौगात

भाठागांव मार्ग का विकास करने का कार्य दीपावली के पूर्व पूर्ण करवाकर वायदा निभाया गया है, क्षेत्र में करोडो के विकास कार्य किये जा चुके है- दक्षिण विधायक सुनील सोनी
रायपुर/आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 6 अंतर्गत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 के क्षेत्र में विकास शुल्क मद अंतर्गत विभिन्न 5 स्थानो पर भाठागांव हनुमान वाटिका देवांगन निवास के सामने पाईप लाईन विस्तार एवं इंटर कनेक्शन कार्य, भाठागांव आनंद विहार में जानकी शंकर सदन गली में सीसी रोड निर्माण कार्य, भाठागांव बंजारी नगर के विभिन्न गलियों में सीसी नाली निर्माण कार्य भाठागांव अवधपुरी में मनोरमा दुबे के मकान से दिनेश दुबे के मकान तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य, हनुमान वाटिका क्षेत्र में प्रदीप सोम के मकान से रमा देवांगन के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य शीघ्र करवाने लगभग 70 लाख रू. की स्वीकृत लागत से श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर स्थानीय निवासियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, आमजनो की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य भूमिपूजन करते हुए नागरिको को शानदार सौगात दी। भूमिपूजन के अवसर पर नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के पार्षद श्री रवि सोनकर, पार्षद श्री रमेश सपहा, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी, जोन 6 कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री अंकुर अग्रवाल, श्री पुकेश कुमार साहू की उपस्थिति रही।
     रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि विकास शुल्क मद से आज वार्ड 61 में लगभग 70 लाख रू. की लागत से नये विकास कार्य प्रारंभ करवाये गये है जो शीघ्र पूर्ण किये जायेंगे। उन्होने अधिकारियों को तत्काल स्वीकृति अनुसार कार्य प्रारंभ कर सतत मॉनिटरिंग करते हुए प्राथमिकता से गुणवत्ता युक्त तरीके से नये विकास कार्य जनहित में तय समय सीमा में पूर्ण करवाने निर्देशित किया।
       रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि उन्होने नागरिको से वार्ड 61 में विकास कार्य दीपावली के पूर्व प्रारंभ करवाने का जो वायदा किया था वह उन्होने पूर्ण कर दिया है। उन्होने भाठागांव से दतरेंगा मोड तक मार्ग निर्माण करवाने का वादा भी दीपावली के पूर्व पूर्ण कर दिया है। यह मार्ग लगभग 3 करोड रू. की राशि में पूर्ण किया जा चुका है। उसके पूर्व भी रायपुर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में वे विधायक के रूप में 4 करोड एवं 3 करोड के विकास कार्य करवा चुके है। वार्ड 61 क्षेत्र में ही करोड के काम तेजी से विकास करवाते हुए रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में करवाये गये है। दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने वार्ड 61 के पार्षद श्री रवि सोनकर की नगर विकास एवं वार्ड विकास के कार्यों में सक्रियता एवं जागरूकता की मंच पर सराहना की। रायपुर दक्षिण विधायक ने सभी नागरिको को दीपावली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
          वार्ड पार्षद श्री रवि सोनकर ने सभी वार्डवासियों की ओर से 70 लाख के विकास कार्य प्रारंभ करवाने पर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को हार्दिक धन्यवाद दिया। वार्ड पार्षद ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधायक के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम जोन 6 अंतर्गत वार्ड कमांक 61 के क्षेत्र में तेजी के साथ नागरिको के लिये विकास कार्य करवाये जा रहे है। इससे जन अपेक्षित तरीके से रहवासी नागरिको को राहत पहुंचायी जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english