ब्रेकिंग न्यूज़

 दीपों से जगमगाएगा माँ दंतेश्वरी परिसर, सेवा संकल्प अभियान में बनेगा आस्था का भव्य दृश्य

दंतेवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर को दीपों से रोशन करने की अभिनव पहल की जाएगी। दीपों की रोशनी से पूरा माँ दंतेश्वरी परिसर जगमगाएगा और आस्था, सेवा एवं जनभागीदारी का भव्य संदेश देगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित कर जिले की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।
 माँ दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में 25,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह आयोजन आस्था, सेवा एवं सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। इस अवसर पर नगर के समस्त श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर माँ दंतेश्वरी के चरणों में श्रद्धा का दीप प्रज्वलित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। सामूहिक रूप से प्रज्वलित होने वाले हजारों दीप दंतेवाड़ा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक गौरवान्वित करेंगे। इस संबंध में नगर वासियों से आग्रह है कि इस पावन अवसर पर सहभागी बनकर “आस्था का दीप, सेवा का संकल्प” के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english