ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन योजना से संवर रहा घर-परिवार

 * प्रीति राजपूत के लिए योजना बनी आर्थिक संबल, बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए भी संजो रहीं सपने*

 
दुर्ग/ केंद्र व राज्य सरकार के 'सेवा, सुशासन और जन-कल्याण' के मूल संकल्प के साथ प्रदेश की नारी शक्ति के सशक्तीकरण और स्वावलंबन की दिशा में 'महतारी वंदन योजना' मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना राज्य सरकार के महिलाओं के प्रति अटूट सेवा भाव और संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक और युगांतरकारी बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसकी एक जीती-जागती मिसाल दुर्ग जिले की निवासी श्रीमती प्रीति राजपूत हैं। दुर्ग निवासी श्रीमती प्रीति राजपूत के लिए महतारी वंदन योजना केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन गई है। योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उनके बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित होने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि का उपयोग वे अपने परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। इस निश्चित आय से उन्हें घरेलू खर्चों को व्यवस्थित तरीके से चलाने में बड़ी मदद मिलती है और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में एक मजबूत सहारा प्राप्त हो रहा है।
     प्रीति राजपूत की दूरदर्शी और जागरूक सोच उन्हें एक जिम्मेदार माँ के रूप में विशेष पहचान देती है। वे इस राशि से वर्तमान घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही हैं, साथ ही अपनी नन्हीं बेटी के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रख रही हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि में से वे नियमित रूप से अपनी बेटी के नाम पर 'सुकन्या समृद्धि योजना' में बचत राशि जमा करती हैं। उनकी यह सोच दर्शाती है कि शासन की एक संवेदनशील योजना किस प्रकार एक साधारण परिवार के दूरगामी सपनों को साकार करने में मदद कर रही है। श्रीमती प्रीति राजपूत बताती हैं कि राज्य सरकार का यह कदम महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने वाला है। जब हाथ में खुद की राशि होती है, तो निर्णय लेने का आत्मविश्वास बढ़ता है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता प्रीति जैसी अनगिनत महिलाओं को परिवार की दैनिक ज़रूरतों के साथ-साथ भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है। राज्य सरकार का 'सेवा संकल्प' का भाव आज महतारी वंदन योजना के रूप में धरातल पर साकार हो रहा है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है और उन्हें बचत, आत्मनिर्भरता और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित भी कर रही है।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english