ब्रेकिंग न्यूज़

 नवरात्रि पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएँ

0- माता रानी के दर्शन कर दुर्गवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में विराजित माता रानी के दर्शन कर समस्त दुर्गवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया तथा नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
नवरात्रि के द्वितीय दिवस केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अग्रसेन चौक, पोलसाय पारा, इंदिरा मार्केट, गायत्री मंदिर वार्ड क्रमांक 25 एवं श्रीराम दरबार संकट मोचन हनुमान मंदिर में विराजित माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने शहर की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
        मंत्री श्री यादव रात्रि में शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किये, साथ ही दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर आयोजन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लिए और उनके सेवाभावी प्रयासों का उत्साहवर्धन किये।
गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर में नवरात्रि पर्व की रौनक और उत्साह अद्भुत होता है। यह पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। माता रानी की कृपा से दुर्गवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे तथा शहर में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का वातावरण हमेशा बना रहे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों एवं दुर्गवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english