ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान

बिलासपुर/2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुलिस बैंड की धुन के साथ भव्य परेड आयोजित कर शहीदों को सलामी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक की अवधि में देशभर में शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की नामावली सूची का वाचन किया। इसके पश्चात शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा पुलिस महानिरीक्षक ने उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री राजेश सूर्यवंशी, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल, सेनानी 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी-बिलासपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक श्री पी.एस. ठाकुर, श्री एच.आर. मनहर एवं श्री टी. एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक श्री सी.डी. टंडन, जिला सेनानी नगर सेना श्री दीपांकुर नाथ सैमुअल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल, सहायक सेनानी श्री एच.एल. ध्रुव, श्रीमती किरण गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा तथा माननीय उच्च न्यायालय सुरक्षा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और शहीद परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वाेच्च बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english