ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने सघन जांच, अमानक मिलने पर तत्काल विक्रय प्रतिबंध

 *लक्ष्य से अधिक 58 नमूनों की जांच, 15 अमानक पाए गए*

*129 निरीक्षणों में अनियमितताओं पर कार्रवाई, 14 प्रतिष्ठानों के विक्रय प्राधिकार पत्र निरस्त*
बिलासपुर/किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग जिले में कीटनाशकों की गुणवत्ता और बिक्री व्यवस्था की सघन निगरानी कर रहा है। खरीफ वर्ष 2026 में निर्धारित 35 नमूनों के लक्ष्य के विरुद्ध 58 नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें 33 नमूने मानक और 15 अमानक पाए गए हैं। अमानक परिणाम प्राप्त होते ही संबंधित कीटनाशकों के विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है। शेष 10 नमूनों के परीक्षण परिणाम प्राप्त होना बाकी है।
 
उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा विक्रेताओं द्वारा लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निरीक्षण दल और विकासखंड स्तरीय निरीक्षक लगातार जांच कर रहे हैं। प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कृषि आदानों, उनके विक्रय एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों की जांच के साथ नियमानुसार नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
 
विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों के कुल 129 निरीक्षण किए गए हैं। अनियमितताएं पाए जाने पर 14 प्रतिष्ठानों के कीटनाशक विक्रय प्राधिकार पत्र निरस्त और दो प्रतिष्ठानों के प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए हैं। इसके अलावा 17 प्रतिष्ठानों में विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा सात विक्रेताओं का स्टॉक जब्त किया गया है। एक प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई गई है और दो प्रकरणों में अभियोजन की अनुमति के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजे गए हैं।
 
उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषि आदानों की कालाबाजारी, अवैध बिक्री और अमानक कीटनाशकों के विक्रय पर नियंत्रण के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई लगातार जारी है। गुणवत्ता नियंत्रण के तहत निर्धारित लक्ष्य से अधिक नमूने लेकर परीक्षण कराना और अनियमितताओं पर कार्रवाई करना इसी निगरानी व्यवस्था का हिस्सा है।
 
*शिकायत और जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष की सुविधा*
 
किसानों की सुविधा के लिए उप संचालक कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसान कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूरभाष नंबर 07752-470814 पर संपर्क कर कृषि आदानों से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और खरीदी का बिल अवश्य लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english