ब्रेकिंग न्यूज़

 रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से महिलाओं को मिल रही बड़ी आर्थिक राहत

-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रही नई मजबूती
-प्लॉट की रजिस्ट्री में मनोरमा बैद्य और रितु जैन को लगभग 2 लाख 90 हजार 700 रुपए की बचत
 रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। महिलाओं के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देने का राज्य शासन का निर्णय महिलाओं और उनके परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत साबित हो रहा है। इस पहल से महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने को प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं संपत्ति में उनका स्वामित्व और परिवार की आर्थिक सुरक्षा भी मजबूत हो रही है।
राज्य शासन की इस जनहितैषी पहल का लाभ रायपुर में श्रीमती मनोरमा बैद्य एवं श्रीमती रितु जैन को भी मिला है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित पंजीयन कार्यालय में उनके नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई। महिलाओं के लिए लागू 50 प्रतिशत पंजीयन शुल्क छूट का लाभ मिलने से उन्हें लगभग 2 लाख 90 हजार 700 रुपए की बचत हुई। इतनी बड़ी राशि की बचत होने से उनके परिवार को आर्थिक राहत मिली है और संपत्ति खरीदने की खुशी भी दोगुनी हो गई।श्रीमती बैद्य एवं श्रीमती जैन ने बताया कि वे लंबे समय से अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रही थीं। रायपुर में प्लॉट खरीदना उनके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय था, लेकिन संपत्ति की रजिस्ट्री पर होने वाला अतिरिक्त खर्च चिंता का विषय बना हुआ था। ऐसे समय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री में दी जा रही 50 प्रतिशत छूट उनके लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई।
उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री शुल्क में छूट से बची राशि का उपयोग अब परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए किया जा सकेगा। इस योजना ने न केवल संपत्ति खरीदने के उनके सपने को साकार करने में मदद की, बल्कि आर्थिक बचत का भी अवसर प्रदान किया है। उन्होंने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। file photo

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english