प्रधानमंत्री मोदी रविवार को भारतीय वायुसेना के 'एयर शो' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
वाराणसी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित नमो घाट पर आयोजित होने वाले 'एयर शो' से एक दिन पहले शनिवार शाम यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री के संकट मोचन मंदिर और काल भैरव मंदिर में पूजा करने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं।
पदाधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न करीब 10 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से वह हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद जाएंगे। मोदी, मिर्जामुराद में अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से नमो घाट जाएंगे। मोदी, गंगा नदी के ऊपर भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित 'एयर शो' देखेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता और काशी के निवासी विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे प्रधानमंत्री पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाएंगे, पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि नमो घाट पर भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री रविवार को यहां 'एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026' देखेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment