शंखनाद से मराठी मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ
- बच्चों और बड़ों के लिए विविध खेलों का जोशीला आय़ोजन, सर्वाधिक समय तक शंख बजाकर आशियां बनी विजेता
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में तीन दिवसीय मराठी सोहळा (मेले) के दूसरे दिन का शुभारंभ शंखनाद प्रतियोगिता के साथ हुआ। महिला सभासदों ने उत्साह के साथ शंखनाद किया। सबसे अधिक समय तक शंखनाद कर आशिता भिते विजेता रहीं। अनिता लांगे ने उप विजेता और मेघा पोतदार तीसरे स्थान पर रहीं।
संस्कृति समिति की प्रमुख गौरी क्षीरसागर ने बताया कि मराठी मेले के दूसरे दिन सुबह बच्चों और महिलाओं के लिए विविध खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद प्रतियोगिता के साथ की गई। शंखनाद की ध्वनि से ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा हो। इसमें विभिन्न आयु के प्रतिभागियों ने जोशीले अंदाज में भाग लिया। शंखनाद स्पर्धा के तुरंत बाद हर शनिवार को महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से 17 महिला केंद्रों में आयोजित होने वाला हनुमान चालीसा का पाठ भी यहां संत ज्ञानेश्वर सभागृह में किया गया। यहां बच्चों के साथ महिलाओं ने सस्वर सामूहिक पाठ किया।
गौरी के अनुसार ‘टप्पा बाॅल’ और ‘करे कोई- भरे कोई’ खेल का आयोजन किया गया। इसमें ‘करे कोई- भरे कोई’ में आशिता भिते प्रथम, डॉ. शुचिता देशमुख द्वितीय और मीनाक्षी पिंपलापुरे तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ‘टप्पा बाॅल’ में भी महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। ‘टप्पा बाॅल’ में सबसे अधिक 130 अंक के साथ दिव्यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी मालती मिश्रा प्रथम रहीं। वहीं 124 अंक के साथ सुरेखा पाटिल और अंजलि काले संयुक्त रुप से उप विजेता रहीं। वहीं बच्चों के लिए आयोजित ‘टप्पा बाॅल’ में अनुष्का अग्रवाल विजेता, कान्हा नागदेव उप विजेता और अन्वी राऊत तीसरे स्थान पर रहीं।









.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment