ब्रेकिंग न्यूज़

एआई तकनीक से निर्माण कार्यों की निगरानी होगी और प्रभावी

सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को दिए नियमित समीक्षा और समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश
रायपुर/
निर्माण कार्यों की प्रगति पर प्रभावी निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत रायपुर द्वारा तकनीक आधारित समीक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन ने VB-G RAM G योजना के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे बालिका शौचालयों सहित अन्य निर्माण कार्यों की जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा एआई आधारित डैशबोर्ड के माध्यम से की। डैशबोर्ड के जरिए प्रत्येक निर्माण कार्य की कार्यवार विस्तृत जानकारी एवं प्रगति का अवलोकन कर समीक्षा की गई। इससे प्रत्येक कार्य की स्थिति का सूक्ष्म विश्लेषण करने और कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम तय करने में सुविधा मिली। एक ही प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध होने से समीक्षा प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, तथ्यपरक और प्रभावी बनी।
समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने तकनीकी सहायकों, एसडीओ (आरईएस), कार्यक्रम अधिकारियों (VB-G RAM G), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी इसी प्रकार के एआई आधारित डैशबोर्ड विकसित कर निर्माण कार्यों की नियमित एवं गहन कार्यवार समीक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा निर्माण में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनका त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही अधिकारी केवल समग्र प्रगति तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का आकलन करें। कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो, इसके लिए नियमित समीक्षा, मैदानी सत्यापन एवं आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
सीईओ जिला पंचायत ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि VB-G RAM G योजना के अंतर्गत बालिका शौचालयों सहित सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग केवल जानकारी संकलित करने तक सीमित न रहे, बल्कि उसके आधार पर कार्यों की गति बढ़ाने, कमियों को दूर करने और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english