ब्रेकिंग न्यूज़

  24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र

-अब पेड़ों के नीचे या दूसरों के घरों में बैठक करने की मजबूरी हुई दूर, महतारी सदन में खुलकर आजीविका गतिविधियों पर चर्चा कर रहीं महिलाएं
-महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिली सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैठक की व्यवस्था
 अम्बिकापुर  ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत सुविधाजनक भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा में 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। पहले समूह की महिलाओं को बैठक के लिए कभी किसी सदस्य के घर तो कभी पेड़ों की छांव का सहारा लेना पड़ता था। अब महतारी सदन बनने से उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान मिल गया है, जहां वे बिना किसी संकोच के समूह की बैठकों और आजीविका संबंधी गतिविधियों पर चर्चा कर रही हैं।
 ग्राम पुहपुटरा में महतारी सदन का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महतारी सदन योजना के अंतर्गत 24.70 लाख रुपये की लागत से किया गया है। भवन में महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे गांव के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों को नियमित बैठक और सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सहूलियत मिल रही है।
 लक्ष्य महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती बिंदेश्वरी राजवाड़े बताती हैं कि समूह गठन के शुरुआती दिनों में बैठक आयोजित करने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं था। कभी किसी सदस्य के घर तो कभी पेड़ के नीचे बैठक करनी पड़ती थी। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही और भीड़ के कारण महिलाएं अपनी समस्याओं तथा आजीविका से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा नहीं कर पाती थीं।
उन्होंने बताया कि महतारी सदन बनने से यह परेशानी दूर हो गई है। अब समूह की सभी महिलाएं एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान पर एकत्रित होकर बैठक करती हैं। यहां वे बिना किसी संकोच के अपने विचार रखती हैं और आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आपसी चर्चा करती हैं। बैठक एवं शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से महिलाओं को काफी सहूलियत मिली है। श्रीमती राजवाड़े ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्राम पुहपुटरा की ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह की सचिव श्रीमती गीता शर्मा ने बताया कि महतारी सदन बनने से पहले समूह की बैठकों के आयोजन में काफी कठिनाइयां आती थीं। बैठक के लिए किसी सदस्य के घर जाना पड़ता था, जिससे कई बार संबंधित परिवार को भी असुविधा होती थी। सभी महिलाओं को एक साथ बैठने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता था।उन्होंने बताया कि अब महतारी सदन बनने से गांव के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एक ही स्थान पर बैठक कर सकती हैं। यहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे समूह की गतिविधियों का संचालन अधिक सुविधाजनक हो गया है।
श्रीमती शर्मा ने बताया कि महतारी सदन से महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों और आपसी विचार-विमर्श के लिए बेहतर वातावरण मिला है। उन्होंने कहा कि यह भवन समूह की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के आपसी संवाद, सामूहिक निर्णय और आजीविका गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां महिलाएं समूह की कार्ययोजना तैयार करने, स्वरोजगार की संभावनाओं पर विचार करने और आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हो रही हैं।ग्राम पुहपुटरा की महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याओं के अनुसार महतारी सदन बनने से उनकी बैठक स्थल की पुरानी समस्या दूर हुई है। अब उन्हें एक सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिला है, जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकती हैं और समूह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english