ब्रेकिंग न्यूज़

 नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

 - 20 नवम्बर तक क-1 आवेदन भरवाने पर जोर, कलेक्टर ने निर्वाचन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
 दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  बैठक में जिले के सभी आगामी नगरीय निकाय चुनावों (भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली और जामुल) की मतदाता सूची तैयार करने की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर निगम भिलाई, रिसाली एवं भिलाई-चरोदा के आयुक्त तथा नगर पालिका जामुल के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिन नागरिकों के नाम विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज हो चुके हैं, वे विशेष रुचि लेते हुए ’क-1’ आवेदन फॉर्म भरकर अपने संबंधित नगर निगम की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए 20 तारीख अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर पहंुचकर पात्र नागरिकों से क-1 फार्म भरवाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम के तहत प्राप्त फार्म ’क-1’ के आवेदनों, उनके विधिवत निराकरण और सॉफ्टवेयर में एंट्री की कार्य-प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका निर्वाचन 2026 के अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सॉफ्टवेयर में की जा रही प्रविष्टि के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियत समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत निराकरण कर अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत फार्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने की चल रही प्रक्रिया की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्राप्त आवेदनों का समय पर सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी करें।
नगर पालिका निर्वाचन 2026 के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने स्ट्रांग रूम इत्यादि की सुरक्षा एवं समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर, रैंप, पेयजल एवं उचित बैठक व्यवस्था इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृती अधिकार नियम 2003 के अंतर्गत सर्वे की कार्यवाही और दावा-आपत्ति प्रस्तुति पश्चात निकायवार पात्र हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने प्राधिकृत अधिकारी को हितग्राहियों से नोटराइज शपथ पत्र लेने तथा पात्र-अपात्र की सूची तैयार कर पात्र हितग्राहियों की दस्तावेज की भली-भॉति जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को 18 नवम्बर तक निकायवार पात्र हितग्राहियों की सूची कलेक्ट्रेट में उपलब्ध कराने को कहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english