ब्रेकिंग न्यूज़

 वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में मामूली गिरावट, ईरान युद्ध से पैदा हुआ ऊर्जा संकट प्रमुख वजह : वैज्ञानिक

अंताल्या (तुर्किये)। वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में इस वर्ष मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कमी जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दुनिया भर में किए गए प्रयासों का नतीजा नहीं, बल्कि ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए तेल संकट का परिणाम है। ‘ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट’ से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार, 2026 में कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों के इस्तेमाल से दुनिया भर में 42.2 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन हुआ जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.4 प्रतिशत कम है। कार्बन डाइऑक्साइड तापमान में वृद्धि और वैश्विक तापमान के बढ़ने का प्रमुख कारण है।
वैज्ञानिकों का यह आकलन ‘अर्थ सिस्टम साइंस डेटा डिस्कशंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
140 से अधिक वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय टीम ने दुनिया भर से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर वार्षिक कार्बन उत्सर्जन का अनुमान तैयार किया।
इसके बाद तुर्किये के अंताल्या में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी31) में इसे प्रस्तुत किया गया।
नॉर्वे स्थित ‘सिसेरो सेंटर फॉर इंटरनेशनल क्लाइमेट रिसर्च’ के वैज्ञानिक और अध्ययन के सह-लेखक ग्लेन पीटर्स ने कहा, ‘‘कार्बन उत्सर्जन में यह गिरावट भले ही सकारात्मक दिखाई देती हो, लेकिन यह जलवायु संरक्षण के प्रयासों का परिणाम नहीं है। इसकी मुख्य वजह ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुए हालात हैं। इसलिए यह एक तरह से अच्छी खबर जरूर है, लेकिन इसके पीछे की वजहें अच्छी नहीं कही जा सकतीं।’’
ईरान में जारी युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावी रूप से बंद हो गया है। इससे दुनिया भर में पेट्रोल और अन्य तेल उत्पादों की कीमतों में वृद्धि हुई है।
वैज्ञानिकों के अध्ययन में पाया गया कि तेल के इस्तेमाल से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में करीब दो प्रतिशत और प्राकृतिक गैस से होने वाले उत्सर्जन में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कोयले से होने वाला उत्सर्जन 0.6 प्रतिशत बढ़ गया।
पीटर्स ने कहा कि ईंधन से होने वाले उत्सर्जन में गिरावट के समय और उसके स्वरूप को देखते हुए वैज्ञानिक इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि इसकी वजह युद्ध के कारण पैदा हुआ ऊर्जा संकट है।
इस बीच, तुर्किये में जारी इस वर्ष के जलवायु सम्मेलन (सीओपी31) के दौरान पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन की मेजबानी करने वाला ब्राजील जीवाश्म ईंधनों का इस्तेमाल घटाने के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा जारी करेगा।
इस विस्तृत दस्तावेज में कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल से धीरे-धीरे दूरी बनाकर पवन और सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों को अपनाने के लिए विभिन्न उपाय सुझाए गए हैं। सौर और पवन ऊर्जा से बिजली उत्पादन के दौरान ऐसी ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन नहीं होता, जो वैश्विक तापमान में वृद्धि का कारण बनती हैं।
तीन साल पहले आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में हुए एक ऐतिहासिक समझौते के तहत दुनिया के देश जीवाश्म ईंधनों के इस्तेमाल से धीरे-धीरे दूरी बनाने पर सहमत हुए थे। हालांकि, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोई स्पष्ट कार्ययोजना या दिशा-निर्देश तय नहीं किए गए थे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english