4 वार्डो में वेंडिंग जोन विकसित करने स्थल चिन्हित कर दिया प्रस्ताव
रायपुर. नगर निगम जोन 6 कार्यालय में जोन वेंडिंग समिति की बैठक नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर और जोन वेंडिंग समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह की अध्यक्षता और जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार सिंह बागल, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती जयश्री नायक, श्री रमेश सपहा, श्री रवि सोनकर,श्री प्रमोद कुमार साहू, एल्डरमैन श्री मनीष करड़भुजे, सीएसपी यातायात, विभागीय अधिकारियों, जोन 6 कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंन्द्र प्रताप सिंह,अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में हुई.
जोन वेंडिंग समिति ने बैठक में चर्चा कर जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 58 क्षेत्र में पुजारी पार्क ईसाई कब्रिस्तान रोड में / गुलाब बाबा रोड में, वार्ड 60 में त्रिमूर्ति मन्दिर के सामने, वार्ड 61 में शीतला मन्दिर के पास, वार्ड 65 में महाराजबंध तालाब के पास के स्थल को चिन्हित कर वहाँ वेंडिंग जोन विकसित करने हेतु प्रस्ताव दिया है.




.jpg)

.jpg)



Leave A Comment