ब्रेकिंग न्यूज़

 गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान

-मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की
-समर्थन मूल्य और आदान सहायता को बताया किसानों के लिए लाभकारी
 रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी का कार्य जारी है। जशपुर जिले के गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट हैं।
केंद्र में धान विक्रय के लिए पहुंचे किसान श्री मंगलेश्वर भगत ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और टोकन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने किसानों के लिए बैठने हेतु कुर्सियों, धूप और बारिश से बचाव के लिए टेंट, स्वच्छ पेयजल और शौचालय सहित उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। बुजुर्ग और दूर-दराज से आने वाले किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।
श्री भगत ने कहा कि टोकन प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित है। किसानों को समय पर टोकन मिल रहा है और धान की तौल भी समय पर हो रही है। इससे उनका समय बच रहा है और बिचौलियों की परेशानी नहीं हो रही है।
श्री भगत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किसानों के लिए लाभकारी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान विक्रय की सुविधा और 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ अगली फसल के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है।उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों की चिंता को समझा है। केंद्र में अच्छी व्यवस्था देखकर मन खुश हो गया। पहले धान बेचने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब सब कुछ व्यवस्थित है। हम सभी किसान मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं।” श्री भगत ने जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और केंद्र के कर्मचारियों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार की भी सराहना की। केंद्र में किसानों की शंकाओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। उन्होंने किसानों से समय पर टोकन लेकर निर्धारित केंद्र में ही धान विक्रय करने की अपील की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english