ब्रेकिंग न्यूज़

शताब्दी तक अनुशासनपूर्वक संगठन चलाना बड़ी साधना : डॉ. मोहन भागवत

हरिद्वार.  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि किसी भी संगठन का सौ वर्ष पूरे करना आसान नहीं होता और उसे अनुशासन के साथ आगे बढ़ाना उससे भी बड़ी साधना है। यहां अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह की शुरूआत के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि ईश्वरीय कार्यों के संचालन के लिए भगवान स्वयं नहीं आते, बल्कि योग्य व्यक्तियों एवं संगठनों को इसका दायित्व सौंपते हैं। सनातन संस्कृति पर बढ़ते भरोसे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने हनुमान जैसा सेवाभाव अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शुरुआती उपेक्षा और चुनौतियों के बाद समाज का विश्वास एवं मान्यता अवश्य मिलती है। समारोह का उदघाटन वैदिक मंत्रोच्चार, बैंड की मधुर धुनों और शंखनाद के साथ हुआ । इस मौके पर भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग और नारी जागरण में दिए गए योगदान की स्मृति में विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन भी किया गया जिसका अनावरण भागवत, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम और समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम में 40 देशों से आए गायत्री परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे । समारोह से पहले सरसंघचालक ने शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की प्रमुख शैलदीदी से भेंट की । इस दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english