ब्रेकिंग न्यूज़

 रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की समस्याओं का समाधान हुआ आसान

0- तकनीक की मदद से कचरा वाहनों के समय, मार्ग एवं संचालन की हो रही सतत निगरानी
रायपुर। नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली प्रारंभ कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से अब कचरा संग्रहण वाहनों के संचालन, समयबद्धता एवं निर्धारित मार्गों की निगरानी तकनीक आधारित प्रणाली से की जा रही है।
पूर्व में कचरा संग्रहण वाहनों की मॉनिटरिंग मुख्यतः मैनुअल तरीके से की जाती थी, जिसके कारण वाहनों के निर्धारित समय पर संचालन, निर्धारित मार्गों का पालन तथा क्षेत्रवार कवरेज की सटीक जानकारी प्राप्त करने में कठिनाइयाँ आती थीं। कई बार किसी वाहन के निर्धारित मार्ग से विचलित होने अथवा विलंब होने की जानकारी समय पर प्राप्त नहीं हो पाती थी।
नई डिजिटल व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन की गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी रखी जा रही है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वाहन अपने निर्धारित मार्ग पर तय समयानुसार संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं। यदि कोई वाहन किसी स्थान पर निर्धारित समय से अधिक समय तक रुकता है, तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को अलर्ट के रूप में प्राप्त हो जाती है, जिससे आवश्यक कार्रवाई समय रहते की जा सकती है।
रियल टाइम मॉनिटरिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर क्षेत्रवार एवं मार्गवार विश्लेषण भी किया जा रहा है। इससे यह निर्धारित करने में सहायता मिल रही है कि किस रूट पर कितने वाहनों की आवश्यकता है, ट्रांसफर स्टेशन से संबंधित मार्ग तक पहुँचने में कितना समय लगता है तथा किस क्षेत्र में अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता है। इस डेटा आधारित प्रणाली से कचरा संग्रहण व्यवस्था की दक्षता बढ़ाने एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग में सहायता मिल रही है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली के लागू होने से फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं की पहचान एवं समाधान पहले की अपेक्षा अधिक त्वरित और प्रभावी तरीके से हो रहा है। साथ ही नागरिकों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वच्छता सेवाएँ उपलब्ध कराने में भी यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नगर निगम का यह प्रयास शहर में स्वच्छता सेवाओं को तकनीक आधारित, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रगति_50  एवं स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english