इन बॉलीवुड एक्टर्स ने 'बुढ़ापा' छुपाने के लिए कराई सर्जरी !!! आमिर और शाहरुख का नाम लिस्ट में है शामिल....
मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अपने आप को चर्चा में बनाए रखने के लिए तरह-तरह के काम करते है। कुछ स्टार्स अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, तो कुछ किसी और वजह से सुर्खियों में छाए रहते है। लेकिन स्टार्स को चर्चा में रहने के साथ-साथ सुंदर भी दिखना होता है। इसके लिए वो कई तरह के ट्रीटमेंट कराते रहते हंै। इस लिस्ट में आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है।
सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सुंदर दिखने के लिए कई चीजें करवा चुके हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सलमान खान ने अपने हेयर ट्रांसप्लांट तो कराया ही है, साथ ही साथ उन्होंने बोटॉक्स और चीक फिलर्स भी करवाया है।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक उन्होंने आलिया भट्ट से शादी करने से पहले अपनी हेयरलाइन ठीक करा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।
आमिर खान
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर आमिर खान 57 साल के हो गए है, लेकिन वो अब भी जवान लगते है। खबरों के मुताबिक चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए आमिर खान ने कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई थी।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार वैसे तो बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार्स में से एक है, लेकिन समय के साथ बाल झडऩे लगे। उन्होंने इसके लिए हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। जिसके बाद अब एकदम अलग लगते हैं।
सैफ अली खान
करीना कपूर के पति सैफ अली खान की उम्र 52 साल है, लेकिन वो देखने में वो इतनी उम्र के नहीं लगते हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक उन्होंने अपना अपना बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया था।
शाहिद कपूर
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शाहिद कपूर का नाम इस लिस्ट में देखकर आपर हैरान हो गए होंगे। खबरों के मुतबाकि उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराई थी।
शाहरुख खान
किंग खान की उम्र भी 57 के पार है, लेकिन इसका असर उनके चेहरे पर नहीं दिखाई देता। खबरों के मुताबिक शाहरुख खान ने भी बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया था। इतना नहीं ये भी बोला जाता है कि उन्होंने जवान दिखने के लिए उन्होंने कई इंजेक्शन्स भी लिए हैं।
Leave A Comment